[55+] Trust Shayari in Hindi | विश्वास शायरी हिंदी में

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

Trust Shayari in Hindi: विश्वास एक बहुत बढ़ी कीमती चीज है, ये विश्वास से ही दुनिया के लोग एक दूसरे से जुड़े हुए है। विश्वास से ही कोई भी इंसान अपने आप को बेहतर से बेहतर बना सकता है। अगर आप खुद में विश्वास करते है तो आप जीवन में किसी भी काम को आसानी से कर सकते है और जीवन को एक सफल जीवन बना सकते है।
दोस्तो इस ब्लॉग आर्टिकल में हम Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी आदि आपके लिए लेकर आए है।

Trust Shayari In Hindi | भरोसा शायरी

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

भरोसा वो डाली है,
जो एक बार सूख जाती है,
तो फिर कभी हरी नही हो सकती।

रिश्ते खून के नहीं विश्वास के होते हैं,
अगर विश्वास हो तो पराये भी
अपने बन जाते हैं,
वरना अपने भी पराये हो जाते हैं।

रिश्तों को अच्छी तरीके से
निभाने का सिर्फ एक ही मंत्र है,
अपनों से उम्मीद कम और
विश्वास ज्यादा रखना।

शक करने से पहले यदि
विश्वास किया जाए तो,
रिश्तो की नींव हमेशा बनी रहेगी।

अधिक भरोसा करके
खुद का नुकसान मत करना,
दोस्त भले ही रूठ जाएँ
मगर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत करना।

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

उम्मीद और विश्वास का
छोटा सा बीज, खुशियों के
विशाल फलों से
बेहतर और शक्तिशाली है।

किसी के मन में विश्वास बनाने
के लिए उम्र बीत जाती है,
लेकिन विश्वास तोड़ने के लिए
एक झूठ काफी होता है।

उनकी परवाह मत करो,
जिनका विश्वास वक्त के साथ बदल जाए,
परवाह सदा उनकी करो,
जिनका विश्वास आप पर तब भी रहे,
जब आपका वक्त बदल जाए।

ज़िंदगी ऐसे जिओ की
अगर कोई आपकी बुराई भी
करे तो दूसरा उस पर विश्वास न करें।

मेरे दोस्त बहुत कम है क्योंकि
मैं क्वॉलिटी पर विश्वास रखता हूं
ना की क्वांटिटी पर।

खुद पर विश्वास शायरी

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

अपने आप पर विश्वास करो,
तुम्हारे अंदर कुछ ऐसा है
जो हर बाधा से बड़ा है।

ख़ुशी एक ऐसा अहसास है,
जिसकी हर किसी को तलाश है,
गम एक ऐसा अनुभव है,
जो सबके पास है,
मगर ज़िन्दगी तो वही जीता है,
जिसको खुद पर विश्वास है।

दुख हमेशा पीछे देखता है,
चिंता इधर-उधर देखती है,
लेकिन विश्वास
हमेशा आगे ही देखता है।

इस भ्रम में न रहें कि भाग्य में जो हैं वही
होगा, बल्कि यह विश्वास रखें कि
जैसा आप करेंगे वैसा ही भाग्य होगा।

कुछ सपनों के दीये बनाकर
जला दिए प्रकाश की ख़ातिर,
मैंने चुन ली राह नई इक
अपनों के विश्वास की ख़ातिर।

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और
जुनूनी बनिए विश्वास रखिए,
परिश्रम का फल सफलता ही है।

दोस्त तुम बस खुद पर
विश्वास रखों बाकी जो होगा
वो काबिले तारीफ ही होगा।

अगर तुझे कुछ ख़ास करना है,
तो कुछ नहीं करना बस
खुद पर विश्वास करना है।

अगर तुम खुद से ज्यादा
किसी पर विश्वास करते हो,
तो तुम धोखा खाने के
लिए भी तैयार रहो।

भरोसा दूसरों पर रखो तो
गम दे जाती हैं,
भरोसा ख़ुद पर रखो तो
ताकत बन जाती हैं।

अगर विश्वास खुद पर हो तो
उजड़ी हुई जिंदगी भी दोबारा
खिल सकती हैं।

पेड़ की टहनी पर बैठा पक्षी कभी
टहनी टूटने से नहीं डरता हैं, क्यों कि
उसे विश्वास टहनी पर नहीं,
अपने पंखों पर होता हैं।

खुद के ऊपर विश्वास रखो साहेब
फिर देखना एक दिन ऐसा आएगा
घड़ी दूसरे की होगी और समय
आपका बताएगा।

विश्वास पर धोखा शायरी

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

अजीब फ़ितरत रखते हो,
झूठ बोलकर विश्वास की बात करते है,
और जो विश्वास करे
उससे विश्वासघात करते हो।

यकीन था हमे उन पर,
तोड़ दिया उन्होंने भरोसा हँस कर,
उन्होंने सोचा भी नहीं
क्या गुजरेगी इस दिल पर।

मोहब्बत करने वालों के दिल टूट ही जाते है,
हाथ अक्सर हाथों से छूट जाते है,
जिनकी वफा पर होता है भरोसा,
अक्सर वही सनम रूठ जाते हैं।

हर चीज़ वही मिल जाती है,
जहाँ वो खोयी हो लेकिन
विश्वास वहाँ कभी नहीं मिलता
जहाँ एक बार खो जाता है।

हर रिश्ता विश्वास की
डोर से जिंदा रहता है,
सांसो से तो सिर्फ हमारा
शरीर जिंदा रहता है।

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

सवालों की गुंजाइश उस
रिश्ते में होती है,
जिस रिश्ते मैं विश्वास की
कमी होती है।

बहुत से धोखे खाने के बाद,
विश्वास करना काफी
मुश्किल हो जाता है!

तुम गैरों से धोखा खाने की
बात करते हो,
यहाँ तो अपने ही अपनों से
विश्वासघात करते है।

विश्वास और भरोसे की बात
तो सब करते है, लेकिन जिस का
विश्वास टूटता है, उसी को पता होता है
जनाब की विश्वास किसे कहते है।

सबसे प्यार कीजिए,
कुछ पर विश्वास कीजिए,
पर विश्वासघात किसी के
साथ भी मत कीजिए।

Trust Shayari In Hindi 2 Line | भरोसा शायरी 2 लाइन

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

ज़िंदगी में क्यूँ भरोसा करते हो ग़ैरों पर
जब चलना ही है अपने पैरों पर।

विश्वास में जब विष मिल जाता है,
रिश्ता कितना भी मजबूत हो टूट जाता है।

सबसे महँगी चीज़ जो लोगों में
पाई जाती है, वो है विश्वाश।

नारी तुम प्रेम हो आस्था हो विश्वास हो,
टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो।

हर सांस में आपको याद करती हूं,
खुद से ज्यादा आप पर विश्वास करती हूं।

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी

विश्वास जीतना बड़ी बात नहीं है,
विश्वास बनाए रखना बड़ी बात है।

भरोसा कांच का घर होता है,
जो एक झूठ के पत्थर से टूट जाता है।

वो रिश्ता ख़ास होता हैं,
जिसमे प्रेम और विश्वास होता हैं।

भरोसा तो अपनी साँसों का भी नहीं
और हम इंसान पर कर बैठते हैं।

यह चमत्कार केवल विश्वास ही कर सकता है,
जो पत्थर को भी भगवान कर सकता है।

भगवान पर विश्वास शायरी

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी

मन को निराश न कर
बस श्रीकृष्ण पर तू विश्वास कर
हर पल साथ है वो मुरली वाला
इस बात का एहसास कर।

ईश्वर पर विश्वास बिल्कुल उस
बच्चे की तरह करों जिसको आप
हवा में उछालो तो वो हंसता है,
डरता नही क्योंकि वह जानता है कि
आप उसे गिरने नही दोगे।

ईश्वर पर आप तभी विश्वास कर सकते हैं,
जब आपको खुद पर विश्वास हो क्योंकि
ईश्वर बाहर नही हमारे अंदर ही हैं!

अगर कर्म पर विश्वास और
भगवान पर श्रद्धा रखोगे,
तो समय कितना भी बुरा
क्यों न हो रास्ता कभी नही भटकोगे।

जहाँ भी निश्छल भाव का दर्शन हो,
श्रद्धा से मस्तक झुका कर विश्वास रखिए
कि वहाँ प्रभु विराजमान हैं।

विश्वास स्टेटस इन हिंदी

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी

शंका करने से शंका बढ़ती है और
विश्वास करने से विश्वास,
यह आप पर निर्भर करता है
कि आप क्या बढ़ाना चाहते हैं।

दुनिया का सबसे खूबसूरत पौधा
विश्वास का होता है, जो जमीन
पर नहीं, दिलों में उगता है।

ज़िन्दगी में हर मौके का फायदा उठाओ,
लेकिन किसी के विश्वास का नहीं।

असीम विश्वास और शक्ति ही
सफलता की एक मात्र स्थिति हैं।

विश्वास जीवन का सबसे बड़ा खजाना है,
उसके बिना ना प्रेम संभव है और ना ही प्रार्थना।

जो अपने कदमों की काबिलियत
पर विश्वास रखते हैं वो ही
अक्सर मंजिल पर पहुँचते हैं।

कर्म पर विश्वास शायरी

Trust Shayari in Hindi, Trust Shayari In Hindi 2 Line, विश्वास शायरी हिंदी
Trust Shayari in Hindi

अपने कर्म पर विश्वास रखिये,
राशियों पर नहीं,
राशि तो राम और रावण की भी
एक ही थी, लेकिन नीयति ने
उन्हें फल उनके कर्म अनुसार दिया।

कामयाब होने के लिए अपनी
मेहनत पर विश्वास करना होगा,
किस्मत तो जुए में आजमाई जाती है।

हाथ की लकीरों से ज्यादा खुद की
कर्म पर विश्वास करके देखो,
सपनों को हकीकत बनने में
ज्यादा समय नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़े:

Leave a Comment